
15 अगस्त 2025 को सभा द्वारा स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रीय एकता व संवैधानिक मूल्यों के प्रचार का संकल्प लिया गया।
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण उपरांत विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने राष्ट्रगान का गायन किया। सभा के प्रतिनिधियों ने अमर बलिदानियों को नमन करते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा में सक्रिय योगदान का आह्वान किया।