
30 जुलाई 2025 को पर्यावरण संरक्षण व हरियाली विस्तार हेतु विभिन्न ग्राम पंचायतों में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया।
पर्यावरणीय संतुलन, भू-क्षरण रोकने और प्राकृतिक सौंदर्य के संरक्षण के उद्देश्य से छायादार व फलदार पौधे रोपे गए। स्थानीय ग्रामीणों, युवाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया।